Friday, June 6, 2025
HomeBBN-EXCLUSIVEगर्मी की छुट्टियों में एसटी निगम ने चलाईं 2780 अतिरिक्त बसें, 8...

गर्मी की छुट्टियों में एसटी निगम ने चलाईं 2780 अतिरिक्त बसें, 8 लाख से अधिक यात्रियों ने उठाया लाभ

Share:

छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एसटी निगम ने किया सुचारू आयोजन, यात्रियों की संख्या में सालाना 2.38 लाख की हुई वृद्धि

यात्रियों के लिए राज्य के मुख्य शहरों को जोड़ने वाली दैनिक 1400 से अधिक अतिरिक्त एक्सप्रेस बसों की सुविधा उपलब्ध

गांधीनगर, 5 जून : गुजरात में आज शहरी और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों तक सार्वजनिक परिवहन की बेहतरीन सुविधाएं पहुंची हैं, जिसका श्रेय तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता को जाता है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार सड़क परिवहन क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाकर यात्रियों की सुविधा में बढ़ोतरी करने का लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) की ओर से गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर नागरिकों के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई थीं। 1 मई से 31 मई, 2025 के दौरान 8 लाख से अधिक यात्रियों ने इस कुशल आयोजन का लाभ उठाया है।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान एसटी निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के अलग-अलग और बड़े शहरों को जोड़ने वाली दैनिक 1400 से अधिक अतिरिक्त बसें चलाने का आयोजन किया गया था। इसमें सूरत से सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए लगभग 500 ट्रिप, सौराष्ट्र से उत्तर गुजरात के लिए लगभग 210, दक्षिण गुजरात से उत्तर गुजरात के लिए लगभग 300 और सौराष्ट्र के लिए 300 ट्रिप का आयोजन शामिल है। इसके अलावा, छुट्टियों की अवधि में यात्रियों को गुजरात से महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए उपलब्ध अंतरराज्यीय बस सेवाओं का लाभ भी मिला है।

धार्मिक और अंतरराज्यीय यात्रा के लिए विशेष ट्रिप का आयोजन

गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों-पर्यटकों के लिए अहमदाबाद से अंबाजी, सोमनाथ और द्वारका के लिए रोजाना 10 ट्रिप, डाकोर, पावागढ़ और गिरनार के लिए रोजाना 5 ट्रिप तथा पर्यटन स्थलों जैसे कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सासणगिर और सापुतारा के लिए अहमदाबाद से रोजाना 5 ट्रिप और दीव और कच्छ की यात्रा के लिए अहमदाबाद से रोजाना 10 बसों की ट्रिप का आयोजन किया गया था। उधर, अंतरराज्यीय यात्रा के लिए राजस्थान के माउंट आबू और सुंधा माता जाने के लिए अहमदाबाद से रोजाना 2 ट्रिप और महाराष्ट्र के शिरडी, नाशिक और धुलिया जैसे स्थानों की यात्रा के लिए अहमदाबाद के गीता मंदिर से रोजाना 2 ट्रिप का आयोजन किया गया था।

जीएसआरटीसी के आयोजन से 8 लाख से अधिक यात्री हुए लाभान्वित

जीएसआरटीसी द्वारा 1 से 31 मई, 2025 के दौरान 2780 अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। इन बसों ने कुल 16,438 अतिरिक्त फेरे लगाए थे, जिसका 8.22 लाख लोगों ने लाभ उठाया। वर्ष 2024 में इसी अवधि के दौरान 1988 अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। इन बसों ने 11,674 अतिरिक्त फेरे लगाए थे, जिसमें 5.84 लाख लोगों ने यात्रा की। इस तरह, गर्मी की छुट्टियों में एसटी निगम द्वारा संचालित अतिरिक्त बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में सालाना 2.38 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है।

जीएसआरटीसी ने कमाए 3.78 करोड़ रुपए

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसटी निगम ने 1 से 31 मई, 2025 के दौरान कुल 16,438 बस ट्रिप का आयोजन किया था। इस दौरान बसों ने कुल 15.61 लाख किमी की दूरी तय की। जीएसआरटीसी को बसों के इस संचालन से 3.78 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। उल्लेखनीय है कि जीएसआरटीसी ने वर्ष 2024 में मई महीने में कुल 11,674 ट्रिप का आयोजन किया गया था, जिससे उसे 2.94 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। ये आंकड़ों कुशल नेतृत्व और बेहतरीन आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Bhavy Bhaarat News
Bhavy Bhaarat News
भव्य भारत न्यूज़’ प्राचीतनम् भारत के महान वैभव एवं गौरव को आधुनिकतम् युग में जन-जन तक पहुँचाने का महायज्ञ, महाप्रयोग, महाप्रयास तथा महाभियान है। ‘भव्य भारत न्यूज़’ की ‘राष्ट्र – धर्म सर्वोपरि’ की मूल भावना में ‘विश्व कल्याण’ की विराट भावना भी समाहित है। इस मंच से हम ‘भारत’ को ‘भारत’ के ‘अर्थ’ से अवगत कराने का सकारात्मक, सारगर्भित एवं स्वानुभूत प्रयास करेंगे। ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ तथा राष्ट्र को ही परम् धर्म के रूप में स्वीकार करते हुए कोटि-कोटि भारतवासियों व भारतवंशियों तक आधुनिक विज्ञान के माध्यम से प्राचीनतम्, परंतु आधुनिक-वैज्ञानिक व अनुभूतिपूर्ण ज्ञान परंपरा का जन-जन में प्रचार-प्रसार करना ही हमारा उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES

Recent Post

Categories

Stay Connected

Popular Searches